गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने कहा कि बारिश ने खोली सरकार के विकास की पोल।


बारिश के आगे बेबस हुआ शासन प्रशासन। गुरिंदरजीत सिंह


काम के समय सोते रहे, अब योजनाएं बन रही है। क्या फायदा, एक्शन के समय अब मीटिंग कर रहे है। गुरिंदरजीत सिंह


गुरुग्राम : गुरुग्राम के समाजसेवी इंजीनियर गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने हाल ही में हुई बारिश पर कहा कि पहली ही बारिश ने सरकार के विकास की पोल खोल दी। तेज और मूसलाधार बारिश के कारण गुरुग्राम एन सी आर के ज्यादतर इलाको में पानी भर गया । 


गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले तो सरकार बड़े बड़े वादे कर रही थी। 100 दिनों का प्लान था। सब की पोल एक बारिश ने खोल दी। शहर के शहर जलमग्न दिखे। सफाई का कोई नामोनिशाँ नही। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े है। बरसाती पानी में बहकर कूड़ा सड़को गलियों में फैला हुआ है। शासन प्रशासन की तरफ से कोई भी ध्यान नही दे रहा। 


गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर बात देश की की जाए तो सबसे पहले देश की राजधानी अपनी दिल्ली का नाम आता है। दिल्ली T1 एयरपोर्ट का हादसा बताता है कि अधिकारियों और रख रखाव करने वाली कंपनी ने कोई कार्य नही किया। छत टूटने से जो हादसा हुआ, ये सबने देखा। इस का ज़िम्मेदार आज की सरकार है और हमे ऐसी गैर ज़िम्मेदार सरकार नही चाहिए। 


साथ ही उन्होंने कहा कि देश की आस्था का केन्द्र है श्री राम मन्दिर, अयोध्या। उसके हाल भी किसी से छिपे नही।  ₹1800 करोड़ की लागत से बनने वाला श्रीराम मंदिर, अयोध्या, जिस के मन्दिर की बिल्डिंग का का आज तक चल रहा है, को पी एम मोदी ने 22 जनवरी, 2024 को उद्घाटन किया था। अधूरे मंदिर में शिखर ना होने से पानी अंदर टपका। बरसात में निकाई ना होने से जल भरा। मंदिर और प्रांगण जल मग्न हुआ। ये कैसा अधूरा विकास कार्य चल रहा है हमारे देश में। 



उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले फ़ीता काटने की आतुरता का ख़ामियाज़ा देश को भुगतना पड़ रहा है। ऐसी भी क्या जल्दी थी मोदी जी को? अटल सेतु में भी दरारे आ गयी है। अटल सेतु ₹18,000 करोड़ की लागत बना, जिस का उद्घाटन मोदी जी ने 12 जनवरी, 2024 को किया था। ऐसे अधूरे व कम गुणवक्ता वाले कार्यो को जल्दबाज़ी में जनता को समर्पित करना जनता की जान माल के साथ खिलवाड है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी बिल्डिंग, सड़क, सेतु, टंनल आदि का कार्य पुरा नही हुआ, बिना टेस्ट के जनता को समर्पित करना झोखम् भरा है। साथ ही उन्होंने करा कि अगर किसी जा माल का ऐसे में अप्रोवल देने वाली सभी एजेंसियों और अधिकारियों के साथ सरकार के संबन्धित मंत्रालय के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। ताकि आगे से ऐसी गलती कभी न हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال