एनसीडब्लू महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष बनाई गईं अध्यक्ष हेमलता पटेल

फतेहपुर: 

मोहित कुमार वर्मा बने प्रदेश सह सचिव

फतेहपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल को कांग्रेस पार्टी ने जिले के साथ साथ अब प्रदेश में भी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करने के लिए अहम जिम्मेदारी दी है 



शनिवार को कांग्रेस के अति महत्त्वाकांक्षी  सक्रिय फ्रंटल कांग्रेस संगठन एनसीडब्लू में महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान भी अध्यक्ष हेमलता पटेल को सौंपी गई जहां फतेहपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष व जिले की 241 अयाह शाह विधानसभा से 2022 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी रहीं हेमलता पटेल अब  महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगी  जिसकी घोषणा एन सी डब्लू के चेयरमैन कुलदीप जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विन माने व महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का देवगन प्रदेश अध्यक्ष अभय ने संयुक्त रूप से लेटर जारी कर की जिस पर नव नियुक्त महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष हेमलता पटेल ने उनका आभार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए प्रत्येक समय तत्परता के साथ कार्य करने व कांग्रेस की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया | 

वहीं खजुहा ब्लाक के उरदौली ग्राम निवासी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता मोहित कुमार वर्मा को प्रदेश सह सचिव बनाया गया जिस पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा से जिम्मेदारी का निर्वाहन करने का भरोसा दिलाया |

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال