गुरुग्राम में अब राजनीतिक स्तर पर बदलाव की जरूरत: डा. निशांत आनंद

 गुरुग्राम में अब राजनीतिक स्तर पर बदलाव की जरूरत: डा. निशांत आनंद

-गुडग़ांव विधानसभा से चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं डा. निशांत आनंद



गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता डा. निशांत आनंद (एडवोकेट) ने गुडग़ांव विधानसभा में वार्डवाइज जनसम्पर्क अभियान के दौरान कहा कि गुरुग्राम में अब राजनीतिक स्तर पर बदलाव की जरूरत है। अब तक के जनप्रतिनिधियों ने गुरुग्राम में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। अपना स्वार्थ पूरा करते हुए प्रॉपर्टी का बाजार  बनाया है।
डा. निशांत आनंद (एडवोकेट) ने कहा कि स्थानीय वासियों को ना तो विकास देखने को मिला और ना ही उनके बच्चों के भविष्य उज्जवल होने की उम्मीद नजर आई। आमजन के बच्चों का भविष्य खराब करके नेताओं ने अपने बच्चों का भविष्य स्वर्णिम बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। विकास के नाम पर दावे खूब करते हैं मगर जमीनी हकीकत आज सबके सामने है। बरसात में शहर नदी का रूप ले लेता है। नाले उफान पर और गलियों में बिना ढक्कन के सीवरेज मौत को दावत देते रहते हैं। नगर निगम द्वारा सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। अधिकारी अपनी मर्जी से काम करते हैं। सरकार के नियंत्रण से अधिकारी बाहर हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा. निशांत आनंद (एडवोकेट) ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने पर नौकरशाही पर लगाम लगाने का काम किया जाएगा। काम की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय होगी। जनता के खून-पसीने की कमाई को जनता के हित में लगाया जाएगा ना कि भ्रष्टाचार से किसी को जेबें भरने दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पहले 10 साल कांग्रेस का शासन देखा, अब भाजपा का देख लिया है। सभी अपनी राजनीति कर राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो जनता के हितों के लिए काम कर रही है। डा. निशांत आनंद (एडवोकेट) लगातार वार्ड वाइज जनसम्पर्क अभियान के दौरान जन जन तक पार्टी का संदेश पहुंचा रहे हैं। इस अभियान में उन्हें भरपूर जनसमर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी ही काम कर सकती है। युवाओं को रोजगार दिलाना आम आदमी पार्टी सरकार की प्राथमिकता होगी।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال