राघवेंद्र सिंह बने भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

 राघवेंद्र सिंह बने भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

गुरुग्राम। अजय वैष्णव। भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पवन प्रताप यादव भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव की सहमति से गुरुग्राम के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राघवेंद्र सिंह को भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है।अपनी नियुक्ति पर राघवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश संयोजक पवन प्रताप यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कमल यादव का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि भाजपा की नीति का प्रचार प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के सभी साथी भारतीय जनता पार्टी का भरपूर समर्थन करेंगे और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार हरियाणा में बनने जा रही है

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال