जन्माष्टमी पर ऐडूटेनमेंट कुटुंब ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जागरूकता अभियान

 जन्माष्टमी पर ऐडूटेनमेंट कुटुंब ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जागरूकता अभियान


जन्माष्टमी के अवसर पर ऐडूटेनमेंट कुटुंब ने पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाना था, जिसमें भगवद गीता के ज्ञान को अपनाने और जैव विविधता के संरक्षण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे ऐडूटेनमेंट ब्रेनरी परिसर गढ़ी में हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृक्षारोपण अभियान व सामाजिक सहभागिता था, जिसे लायंस क्लब से श्री डी वी तनेजा जी एवं दीपक कटारिया, सिविल डिफेंस से मोहित शर्मा जी, प्रसिद्ध समाजसेवी श्री महावीर यादव जी और ए के डी डांस क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया। सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया, जिसमें हर वर्ग और आयु के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्हें बच्चे कृष्ण और राधा व अन्य वेशभूषाओं में तैयार हो कर आए। सुंदर झांकियों ने मन मोह लिया जिसमें नन्हीं बच्ची योशिका प्रथम आई।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال