राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में विप्र सांसद सम्मान समारोह में सहभागिता की

 राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में विप्र सांसद सम्मान समारोह में सहभागिता की।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित सांसद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 49 सांसदों में से अधिकतर सांसद सम्मिलित रहे। 

महासंघ के अध्यक्ष डॉ.गोविंद कुलकर्णी में कहा कि ब्राह्मण सदैव समाज का हित चिंतक रहा है एवं वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओत प्रोत रहता है। ब्राह्मण जन्म से मृत्यु पर्यंत सदैव सुख और दुख में सम्मिलित रहता है।


ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि समाज हित में ब्राह्मण सेवा संघ सदैव तत्पर रहेगा। विप्र सांसदों का सम्मान समाज का सम्मान है। हमारे सांसद संसद में ब्राह्मणों के लिए समाज हित का कार्य अवश्य करेंगे। ।


सेवा संघ के संरक्षक पंडित शुभेष शर्मन ने कहा कि ब्राह्मणों की आवाज बुलंद करने के लिए ही सांसद सम्मान का आयोजन किया गया उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक हर प्रांत में ब्राह्मण संसद तक पहुंचाते रहे हैं। 



ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय संयोजक पं. राम गोपाल शर्मा ने कहा के अति शीघ्र ब्राह्मण सेवा संघ नई दिल्ली में एक सम्मान समारोह आयोजित करेगा जिसमें सांसदों मंत्रियों एवं विधायकों के साथ समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।


इस अवसर पर ब्रह्मचारी विमल चैतन्य जी, पंडित डीपी शास्त्री, पंडित नीरज गौड़, अंकित त्रिपाठी तथा के के शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال