बादशाहपुर के पूर्व विधायक दें पिछले 15 सालों का हिसाब: बीरू सरपंच



दिल्ली की तर्ज पर करेंगे गुरुग्राम का विकास, जनसुविधाओं पर खचर्च होगा लोगों का पैसा


बादशाहपुर।   बादशाहपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बीर सिंह ऊर्फ बीरू सरपंच ने कहा कि जनता के बीच वोट मांगने पहुंच रहे इलाके के पूर्व विधायकों को चाहिए िक वे पहले पिछले 15 सालों का िहसाब दें। उन्होंने कहा िक यह बड़े दुख की बात है िक जिन  नेताओं को जनता ने बड़े विश्वास के साथ अपने क्षेत्र के िवकास के िलए अपना प्रतिनिधि चुनने का कार्य किया, उन नेताओं ने जनता के हितों को दरकिनार कर अपने पूरे कार्यकाल के दाौरान केवल अपने स्वार्थ की योजनाओं को सिरे चढ़ाने का कायर्य किया है। इलाके का बच्चा-बच्चा जानता है कि बीते 15 सालों में यहां का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों ने बादशाहपुर की जनता को क्या दिया है। उक्त बातें बीरू सरपंच ने उस समय कहीं जब वे अपने चुनाव अभियान के तहत विभिन्न गांवों और शहर की कॉलोनियों में आयाेजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

बीरू सरपंच ने कहा कि अब तक यहां से चुने गए प्रतिनिधियों ने जनता को झूठे सब्जबाग दिखला कर केवल अपना उल्लू सीधा करने का कार्य किया है।  यहो के नेताओं ने बीते 15 सालों के दाौरान जनता को जल भराव,  सीवर जाम, टूटी सड़कें, पेयजल किल्लत,  बिजली किल्लत जैसी मूल सुविधाओं के अभाव की सौगात देने का कार्य किया हैै। उन्होंने कहा कि यह कितने दुख की बात है कि प्रदेश के राजस्व में सर्वाधिक योगदान देने के बावजूद यहां के निवासी 21वीं सदी के इस युग में आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। बादशाहपुर गुरुग्राम का ऐसा हिस्सा है जो सबसे अधिक राजस्व जनरेट करता है। इसके बावजूद अब तक बादशाहपुर से चुने गए विधायकों ने उसके हिस्से का हक नहीं दिलाया। 

जनता के टैक्स का पैसा जनता की सुविधाओं पर होगा खर्च

बीरू ने कहा कि अगर लोगों ने उन पर भरोसा जताया तो वे दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर व्यवस्था परिवर्तन का काम करेंगे। टैक्स के रूप में हजारों करोड़ों रुपये देकर भी लोग जरूरी सुविधाओं को तरस रहे हैं। बीरू ने कहा कि अगर वह विधायक बने तो ऐसी व्यवस्था करेंगे कि जनता का पैसा जनता की सुख सुविधाओं पर खर्च हो। दिल्ली में सत्तासीन होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन करने का कार्य किया। उन्होंने जनता से टैक्स के रूप में मिलने वाले पैसे को जनता की जरूरतों पर खर्च किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि आप व्यवस्था परिवर्तन का मन बना चुके हैं तो परिवर्तन होकर रहेगा। इसी तर्ज पर अब पांच अक्टूबर के बाद  वे जनता के साथ मिलकर बादशाहपुर का विकास करेंगे। एक-एक समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा िक हरियाणा एक समृद्ध राज्य है यदि यहां जनता से प्राप्त राजस्व को ईमानदारी से जन सुविधाओं पर खर्च किया जाए तो क्षेत्र के िवकास को स्वयंमेव पंख लग जाएंगे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال