शहर को सिंगापुर बनाने वाले सीवर भी साफ नहीं करा पाए : मोहित ग्रोवर


  

-- लोकसभा चुनाव में ट्रेलर दिखा चुकी है जनता, अब दिखाएगी पूरी फिल्म 

-- शहर की साख को धब्बा लगाने वाली भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी जनता 

गुरुग्राम।  कांग्रेस के प्रत्याशी मोहित मदनलाल ग्रोवर  ने कहा कि गुरुग्राम को सिंगापुर बनाने वाले शहर के सीवर की सफाई तक नहीं कर पाए। शहर में जल भराव विकराल रूप ले चुका है। बरसात हो या सर्दी, भाजपा ने लोगों को एक तरह से हाउस अरेस्ट कर दिया है। 10 साल में  भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया। लोगों को सिवाय समस्याओं के कुछ नहीं मिला। गुरुग्राम की जनता भाजपा की करगुजारियों को भुला नहीं सकती। लोकसभा चुनाव में जनता ट्रेलर दिखा चुकी है, विधानसभा में पूरी की पूरी फिल्म भाजपा के सामने होगी। इस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। शहर में चारों ओर समस्याओं का अंबार लगा है। इससे बड़ी दुगर्ति और क्या होगी कि एक शहर का कूड़ा उठवाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी को आना पड़ा, 20 अधिकारी लगाने पड़े। फिर भी हालात बद से बदतर हैं। अब भाजपा का कोई जुमला मतदाताओं पर असर नहीं करेगा। मोहित बुधवार को पटेल नगर, ओम नगर,  शिवाजी पार्क, सुशांत लोक -1, लक्ष्मी गार्डन सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश सेहरावत, पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर पंकज डावर, सुबह सिंह बोहरा, चौधरी राज सिंह  सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन  उपस्थित रहे.।


उन्होंने  लोगों को पिछले 10 साल की भाजपा की एक-एक नाका में गिनाई और उन्हें याद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर की सूरत कांग्रेस ही बदल सकती है।  कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए हैं वह पूरे किए हैं और आगे भी जनता से किया एक-एक वादे को कांग्रेस सरकार पूरा करेगी। उन्होंने प्रदेश के साथ गुरुग्राम के मतदाताओं को आह्वान किया कि 10 साल के भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने का यह सही समय है। प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए सभी मिलकर कांग्रेस को वोट करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश के पौने तीन करोड़  लोगों के सपने पूरे होंगे,  उम्मीद को नए पंख लगेंगे। प्रदेश के मतदाताओं को भाजपा की एक-एक कारगुजरियां याद कर आने वाली 5 अक्टूबर को हाथ का बटन दबाकर कांग्रेस की सरकार का गठन करना है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال