जीत का कमल खिलाकर इस शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे: मुकेश शर्मा

 आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री मुकेश शर्मा जी ने अर्जुन मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेकर गुड़गांव के विकास और चुनावी रणनीतियों पर गहन चर्चा की।


इस अवसर पर, मुकेश शर्मा जी ने सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और कहा, "आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए दिल से आभार। गुड़गांव की जनता ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास दिखाया है, और अबकी बार भी हम आपके सहयोग से जीत का कमल खिलाकर इस शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "गुड़गांव को एक वैश्विक शहर के रूप में स्थापित करना हमारा सपना है। बेहतर बुनियादी ढांचे, रोजगार के अवसरों, और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव लाकर हम गुड़गांव को नई दिशा देंगे। यह सपना तभी साकार हो सकता है, जब हम सब एकजुट होकर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।"

5 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के मद्देनजर, उन्होंने सभी से अपील की कि कमल के निशान का बटन दबाएं और भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा की नीतियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन गुड़गांव के विकास को नए आयाम देंगे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال