हवन यज्ञ कर देव आह्वान के साथ JSKP ने फूंका चुनावी शंखनाद

 हवन यज्ञ कर देव आह्वान के साथ JSKP ने फूंका चुनावी शंखनाद

- गुड़गांव को सिंगापुर-दुबई तो नहीं आदर्श गुड़गांव बनाएंगे- अंकित अल्घ

- पार्टी को तीन वर्ष पूरा होने सुदर्शन मंदिर में किया हवन यज्ञ

- 108 ब्राह्मणों को कराया भोज, गुड़गांव की उन्नति की कामना की



गुड़गांव

भाजपा सरकार ने गुड़गांव की दुर्दशा कर दी है। आज गुड़गांव को कूड़ा ग्राम कहा जाने लगा है। अगर जनता मुझे मौका देती है तो गुड़गांव को सिंगापुर- दुबई तो नहीं बल्कि आदर्श गुड़गांव जरूर बना देंगे। यह बात जन सेवक क्रांति पार्टी के संस्थापक अंकित अल्घ ने कही। वे आज सुदर्शन मंदिर में हवन यज्ञ कर पार्टी की तीसरी वर्षगांठ बना रहे थे। उन्होंने इस दौरान हवन यज्ञ करके देवताओं का आह्वान किया और जन सेवक क्रांति पार्टी का चुनावी शंखनाद कर दिया। इस अवसर पर 108 ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ ही गुड़गांव की उन्नति की कामना की। अंकित अल्घ ने कहा कि वह शुरू से ही जनता के बीच उनका सेवक बनकर आए हैं न कि कोई नेता बनकर उन पर राज करने। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता का प्यार उन्हें मिल रहा है उससे साफ जाहिर है कि वह जनता अब भाजपा और कांग्रेस शासन से उब चुकी है और सत्ता परिवर्तन करना चाहती है।



इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीए योगेश ने कहा कि आज गुड़गांव की पहचान समस्याओं से होती है। यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। आज तीसरी वर्षगांठ मनाते हुए हमने ईश्वर से प्रार्थना की है कि हमें जनता की सेवा करने और समस्याओं के समाधान करने का हौंसला मिले।


वहीं, आम आदमी पार्टी में एक दशक तक रहकर जन सेवक क्रांति पार्टी का दामन थामने वाले पारस जुनेजा ने कहा कि सनातन धर्म में किसी भी अच्छे कार्य की शुरूआत देवताओं के आह्वान से होती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में गुड़गांव की अनदेखी हो रही थी, लेकिन जन सेवक क्रांति पार्टी क्षेत्र के लोगों के बीच रहते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहे हैं।

तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर जन सेवक क्रांति पार्टी द्वारा ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ ही उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए अपने प्रचार प्रसार की शुरूआत भी कर दी है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال