श्री राम मंदिर सेक्टर 5 मैं महिलाओं ने करवा चौथ की कहानी सुनी और अपने पति की लम्बी और स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।

श्री राम मंदिर सेक्टर 5 मैं महिलाओं ने करवा चौथ की कहानी सुनी और अपने पति की लम्बी और स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।


आज करवा चौथ है। गणेश पुराण के अनुसार कार्तिक मास की चतुर्थी को करवा चतुर्थी या करवा चौथ कहते हैं। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। दिनेश वशिष्ठ एक्स प्रेसिडेंट आर. डब्ल्यू. ए. सेक्टर 3, 5 और 6 ने कहा की हर साल की तरह हमारे सेक्टर की सभी महिलाएं राम मंदिर आकर करवा चौथ की कहानी सुनती है और भजन कीर्तन और भगवान से अपने अपने पति की लंबी आयु और स्वस्थ रहने की भगवान से प्रार्थना करती है।हमारे मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री सभी महिलाओं का कथा सुनाते हैं और आशीर्वाद देते हैं हैं की सभी दंपति की लंबी आयु और स्वस्थ रहें और घर मैं सुख शांति बनी रहे।पुजारी जी ने बताया की नवविवाहित  जोड़ों ने ने करवा चौथ की कहानी सुनी और आशीर्वाद लिया वो सभी अपनी सास के साथ आई थी मंदिर मैं खुशनुमा माहौल रहा सभी महिलाएं बड़ी खुश रही।मंदिर के प्रधान कश्मीरी लाल अरोड़ा ने मंदिर मैं आई सभी महिलाओं का स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال