दुर्गा माँ को दी विदाई,भक्तों नें लगाये जयकारे

13/10/2024 फतेहपुर :- दुर्गा माँ को दी विदाई,भक्तों नें लगाये जयकारे


 अध्यक्ष हेमलता पटेल नें माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करके दी विदाई 

  ब्लाक बहुआ के ग्राम सुजानपुर में नौ दिन माँ दुर्गा प्रतिमा की पूरे विधि विधान से पूजा करने के बाद रविवार को माँ दुर्गा प्रतिमा की  शोभायात्रा निकाली गई | सभी भक्तों नें माता रानी के खूब जयकारे लगाए | इस दौरान सुजानपुर ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व नेशनल कांग्रेस वारियर्स महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष और गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल नें भी माँ दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना करते हुए सभी के लिए मंगलकामनाओं हेतु प्रार्थना की एवं नम आँखों से मातारानी को विदाई दी | इस दौरान ग्राम के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे |

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال