गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में कमल खिलाना मेरा अगला टारगेट : कमल यादव

लोकसभा के बाद विधानसभा की दूसरी चुनावी परीक्षा में भी खरे उतरे जिला अध्यक्ष कमल यादव

चारों विधानसभाओं में कमल खिलाकर कमल यादव ने दिया शानदार संगठनात्मक कौशल का परिचय

गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में कमल खिलाना मेरा अगला टारगेट : कमल यादव


गुरुग्राम, 12 अक्टूबर। गुरूग्राम जिले की चारों सीटें भाजपा की झोली में डालकर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने अपने शानदार संगठनात्मक कौशल का परिचय दिया है। कमल यादव का अब अगला टारगेट नगर निगम चुनाव में कमल खिलाकर शहर की छोटी सरकार बनाना है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। गुरुग्राम में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने भी अपनी दूसरी चुनावी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया और चारों विधानसभाओं को कमलमय कर दिया। कमल यादव के संगठनात्मक कौशल और कुशल नेतृत्व के कारण गुरुग्राम में भाजपा का ग्राफ भी काफी बढ़ा है। अब जिला अध्यक्ष की नजर गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम के सभी वार्डों में कमल खिलाने पर टिकी है। 

जनवरी में जिला अध्यक्ष का पद संभालने के तुरंत बाद ही बिना रूके और बिना थके कमल यादव ने भाजपा को और अधिक मजबूत करने पर फोकस किया। परिणाम स्वरूप भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ा। लोकसभा चुनाव के रूप में कमल यादव ने पहली चुनावी परीक्षा बड़ी सफलता से पास की। भाजपा प्रत्याशी रहे राव इंद्रजीत सिंह को विजयी होने में गुरुग्राम जिला ने अहम भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष कमल यादव का नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि राव इंद्रजीत सिंह विजयी होकर मोदी सरकार में तीसरी बार मंत्री बनें। 

विधानसभा चुनाव का शंखनाद होते ही कमल यादव ने कुशल संगठनात्मक नेतृत्व का परिचय देते हुए दूसरी चुनावी परीक्षा में भी खरे उतरे। गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और बादशाहपुर विधानसभा में कमल खिलाकर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने अपनी संगठनात्मक कौशल का परिचय दिया है। कमल यादव के सामने अब तीसरी चुनौती नगर निगम चुनाव है। 

जिला अध्यक्ष कमल यादव का कहना है कि संगठन के दम पर हम लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के दिशा निर्देशों पर चलते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर इस चुनावी समर में विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य गुरुग्राम नगर निगम और मानेसर नगर निगम को भी कमलमय करना है। 

कमल यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ताओं के कारण ही हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होने के तुंरत बाद ही हम दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुट जाते हैं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में भी जीत का झंडा गाड़ेगी और दोनों नगर निगम में कमल खिलेंगे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال