नायब सैनी विधायक दल के नेता हुए नियुक्त, विधायक मुकेश शर्मा ने दी बधाई!


हरियाणा की सियासत में आज एक और ऐतिहासिक मोड़ आया जब नायब सैनी जी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए पुनः नामित किया गया। भाजपा के 48 विधायकों की इस अहम बैठक में गुड़गांव विधानसभा से विधायक मुकेश शर्मा जी की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने नायब सैनी जी को बधाई देते हुए कहा, "नायब सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा।"

यह महत्वपूर्ण बैठक गृह मंत्री अमित शाह जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिन्हें विशेष तौर पर इस बैठक के लिए आब्जर्वर के रूप में चुना गया था। बैठक में भाजपा के सभी विधायकों ने सैनी जी के नेतृत्व पर मुहर लगाई और पूरे जोश के साथ इस फैसले का समर्थन किया। मुकेश शर्मा जी ने इस मौके पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "नायब सैनी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ते देखना हम सभी के लिए गौरव की बात है।"

बैठक के बाद नायब सैनी जी और अमित शाह जी ने राजभवन पहुंचकर गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस अवसर पर 3 निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन का पत्र सौंपा, जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत हो गई।

मुकेश शर्मा जी ने नायब सैनी जी के प्रति आस्था और समर्थन जताते हुए कहा, हरियाणा की जनता ने अपना मत देकर जो जिम्मेदारी दी है, उसे हम सिर-आंखों पर रखते हैं। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता प्रदेश की सेवा में जी-जान से जुटा रहेगा और हम एक मजबूत, विकासशील और समृद्ध हरियाणा का सपना साकार करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर
आज (17 अक्टूबर) को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने वाला है। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के दिग्गज नेताओं समेत एनडीए के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा होगा।

जनता में उत्साह, भाजपा पर विश्वास
इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्य में जनता के बीच अपार उत्साह देखा जा रहा है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, और पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال