वार्ड 10 को विकसित वार्ड बनाने का है लक्ष्य : अजीत सिंह यादव
गुरुग्राम। नगर निगम वार्ड 10 से सशक्त व मजबूत उम्मीदवार अजीत सिंह यादव ने वार्ड के कादीपुर क्षेत्र में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया और क्षेत्र के एक-एक नागरिक से वार्ड के समुचित के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वार्डवासियों से मिल रहे भारी समर्थन से अजीत सिंह यादव को दिनोंदिन मजबूती मिलती जा रही है। उन्हें 36 बिरादरी केे लोगों ने समर्थन देने का वायदा किया है। पिछले कई वर्षों से राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे अजीत सिंह यादव ने देवतुल्य जनता से कहा कि वार्ड 10 में रहने वाला हर व्यक्ति उनके परिवार का सदस्य है और मैं वायदा करता हूं कि पार्षद बनते ही वार्ड 10 में शामिल सभी क्षेत्रों का संपूर्ण विकास कराने का काम किया जाएगा। क्योंकि यह चुनाव विकास को लेकर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में अधिकांश विकास कार्य हो चुके हैं और जो विकास कार्य रह गए हैं, चुनाव समाप्त होने के बाद उनको भी युद्धस्तर पर पूरा कराया जाएगा। इसलिए विकास को गति देने के लिए आने वाली 2 मार्च को कमल का फूल वाला बटन दबाकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड 10 एक विकसित वार्ड बने, यही हम सभी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनानेे के लिए निगम प्रशासन के सहयोग से काम किया जाएगा। वार्ड की गलियों को पक्का कराने, सडक़ों का निर्माण, पार्कों का जीर्णोद्धार, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। सीवरों के जाम होने की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। वार्ड में पेयजल आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से वार्ड 10 को मॉडल वार्ड के रुप में विकसित किया जाएगा। अजीत सिंह यादव को जनसंपर्क अभियान मेें भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
Tags
Ajit yadav