भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह यादव को वार्ड 10 के लोगों ने विजयी बनाने का लिया संकल्प
अजीत सिंह यादव ने रोड शो के माध्यम से दिखाई अपनी ताकत, जनता ने दिया जमकर आशीर्वाद
गुरुग्राम। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को वार्ड 10 के भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह यादव ने शानदार और भव्य रोड शो निकालकर अपनी ताकत का अंदाजा करा दिया। रोड शो की खास बात यह रही कि अजीत सिंह यादव को 36 बिरादरी, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का साथ मिला। सभी नेे उन्हें पूरा समर्थन दिया। इस दौरान उमड़े भारी जनसैलाब ने उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया। धुंआधार किए गए चुनावी रोड शो में हर नागरिक का आशीर्वाद मिला। भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह यादव ने भी जनता से वायदा किया कि वे अपने वार्ड 10 को बेहतर, भव्य और सुंदर बनानेे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। अपने वार्ड 10 को नंबर वन बनाने के लिए आने वाली 2 मार्च को कमल का फूल खिलाएं। कमल जब खिलेगा तो हमारा वार्ड, हमारा गुरुग्राम शहर भी खिलेगा। अजीत सिंह यादव ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की मेयर के साथ-साथ सभी वार्डों से 36 पार्षद प्रत्याशी जीतने वाले हैं। सभी मिलकर गुरुग्राम को बेहतर गुरुग्राम बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा का सबसे अधिक राजस्व देने वाला शहर है। यहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं तय समय पर मिलें, यह व्यवस्था भी जरूरी है। सरकार का यहां के विकास पर सबसे अधिक फोकस रहता है। देशी के साथ विदेशी लोग भी हमारे गुरुग्राम में रहते हैं। हजारों विदेशी कंपनियां यहां पर हैं। भाजपा सरकार के 10 साल के शासन में कई नई कंपनियां गुरुग्राम में आई। इसमें कोई दोराय नहीं कि यहां पर भाजपा की सरकार में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। अजीत सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार नगर निगम के रूप में चुनकर विकास को पंख लगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अपना वार्ड-10 सबसे बेहतर, सबसे श्रेष्ठ वार्ड बनाने के लिए भी वार्ड में कमल खिलाना जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि किसी भी अन्य प्रत्याशी के बहकावे में नहीं आना। क्योंकि दूसरे लोग झूठ बोलकर सत्ता के खूब प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान खुद भी रहना है और आस-पड़ोस वालों को भी सावधान रखना है। रविवार के दिन मतदान होगा। क्योंकि यह चुनाव हमारे शहर के लोकतंत्र की मजबूती का चुनाव है। अपनी छोटी सरकार बनाने का चुनाव है।