-कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे वालों में लगी है होड़
-सेंकड़़ों लोगों ने कांग्रेस की टिकट के लिए किया है आवेदन
गुरुग्राम। नगर निगम चुनाव को लेकर गुरुग्राम जिला की मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य भारत मदान ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे के लिए नेताओं, कार्यकर्ताओं में होड़ लगी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टिकट के लिए सेंकड़ों लोगों ने आवेदन किया है। मेयर की टिकट के लिए आधा दर्जन आवेदन जमा हुए हैं। नगर निगम गुडग़ांव व मानेसर के चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता में रोष व्याप्त है। चाहे मूलभूत सुविधाओं की कमी हो या फिर महंगाई हो। हर मोर्च पर सरकार विफल साबित हो चुकी है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियां जनता के हित में नहीं है। जनता का दमन करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनता के विरुद्ध नीतियों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। यह भी बता रही है कि कांग्रेस क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, मानेसर की जनता इस बार कांग्रेस को अपना पूर्ण समर्थन देकर कांग्रेस के मेयर व पार्षदों का चुनाव करेगी।
मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य भारत मदान ने कहा कि गुरुग्राम जिला हरियाणा का महत्वपूर्ण जिला है। दिल्ली के निकट होने की वजह से यहां संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं। इसके बावजूद भाजपा के राज में गुरुग्राम जिला सुविधाओं से वंचित ही रखा जा रहा है। भाजपा सरकार यहां पर ना सफाई व्यवस्था संभाल पाई है और ना ही जलभराव का स्थायी समाधान करवा पाई है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस नगर निगम चुनावों में भाजपा को घेरने का काम करेगी।
Tags
Bharat madan