नगर निगम चुनाव को लेकर गुडग़ांव प्रभारी, सहप्रभारी ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
-प्रभारी करण सिंह दलाल ने कार्यकर्ताओं को सिंबल पर चुनाव लडऩे के लिए किया आश्वस्त
कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को हाईकमान के पास विचार के लिए भेजेंगे
-बैठक में कार्यकर्ताओं ने सिंबल पर चुनाव लडऩे का किया आग्रह
-चुनाव कमेटी के सदस्यों ने भी बैठक में की शिरकत
गुरुग्राम। नगर निगम चुनाव के संबंध में गुरुवार को कांग्रेस के गुडग़ांव प्रभारी करण सिंह दलाल व सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निगम चुनाव को लेकर सभी के विचार लिए। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव सिंबल पर लडऩे के लिए आग्रह किया। प्रभारी करण सिंह दलाल ने कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लडऩे के लिए आश्वस्त किया।
पूर्व निर्धारित बैठक में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, नगर निगम चुनाव के लिए गुडग़ांव शहरी कनवीनर पंकज डावर, ग्रामीण कनवीनर विरेंद्र यादव, विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर से वर्धन यादव, गुडग़ांव विधानसभा से प्रत्याशी मोहित ग्रोवर, पटौदी से पर्ल चौधरी के अलावा कमेटी के कॉ-कनवीनर गजेंद्र चौहान, मनीष खटाना, रामकिशन सेन,सुनीता वर्मा समेत अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रभारी करण सिंह दलाल ने कहा कि कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनाव में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बेहतर परिणाम रहे। उन्होंने कहा कि हम ऐसे संगठन के कार्यकर्ता हैं, जिसका इतिहास देश को बनाने का है। देश को मजबूत करने का है। देश के लिए कुर्बानी देने का है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पार्टी के प्रति हमेशा निष्ठाभाव से ही काम करना है। हर कार्यकर्ता अपने आप में महत्वपूर्ण होता है। बिना कार्यकर्ताओं के कोई भी पार्टी खड़ी नहीं की जा सकती और ना ही मजबूत किया जा सकता है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को हमेशा उचित सम्मान दिया जाता है। सभी की बात को ध्यान से सुना जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की मांग पर सिंबल पर चुनाव लडऩे के लिए कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया।
सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हम सब अपनी पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं। आगे भी हमें इसी मजबूती के साथ अपनी पार्टी के लिए काम करना है। जैसे पहले के चुनावों में हमने काम किया है, ऐसे ही आगे के चुनावों में भी हमारी भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा जो आवेदन वार्डवाइज मांगे हैं, वे कमेटी को सौंप दें। हम एक होकर चुनाव लड़ेंगे।वार्डों में जाकर जमीनी स्तर पर काम करते हुए जानकारी जुटाएंगे। उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।