-बोले, 12 मार्च को जनता के विश्वास की होगी जीत, खिलेगा कंमल
-सरपंच सुंदर लाल ने राजकीय उच्च विद्यालय सिकंदरपुर (बढ़ा) में परिवार के साथ किया मतदान
गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि मानेसर की जनता से अपने नगर निगम के पहले चुनाव में बेहतरीन मतदान किया है। सभी का उत्साह का काबिले तारीफ है। युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व को यादगार बना दिया है। मानेसर की देवतुल्य जनता का भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए वे आभार जताते हैं। रविवार की सुबह सरपंच सुंदर लाल ने परिवार के साथ राजकीय उच्च विद्यालय सिकंदरपुर (बढ़ा) में मतदान किया।
मतदान समाप्ति के बाद मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल ने किया कि 12 मार्च को विकास के लिए जनता के विश्वास की जीत होगी। यहां रिकॉर्ड तोड़ कमल खिलेंगे। मानेसर का विकास ट्रिपल इंजन की तेज गति से होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का मिला आशीर्वाद मतदान में कई गुणा अधिक मिला। हर सोसायटी में भी लोगों ने बढ़-चढक़र मतदान किया। इसके लिए सोसायटी की आरडब्ल्यू व वहां के सामाजिक लोगों का भी वे आभार जताते हैं। सभी 30 गांवों के बड़े-बुजुर्गों, युवाओं, मातृ शक्ति को उन्होंने नमन करते हुए कहा कि सभी ने चुनाव में अपनी अहम भागीदारी निभाई है। उनकी भागीदारी से क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी। सुंदर लाल ने कहा कि मानेसर नगर निगम के गठन के बाद यह हमारा पहला चुनाव था। इस चुनाव में आपके आशीर्वाद से जीत दर्ज करके आपका भाई, आपका बेटा नगर निगम मानेसर का पहला मेयर बनेगा। यह मानेसर की सारी सरदारी और हर एक परिवार के लिए गर्व और गौरव की बात होगी।
सरपंच सुदंर लाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती राव समेत उनके चुनाव प्रचार में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से भागीदार बनने वाले सभी नेताओं, सांसदों का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम सब एक ऐसे संगठन के सिपाही हैं, जिसने देश की सेवा को ही अपना उद्देश्य माना है। राजनीति से भय, भ्रष्टाचार का खात्मा करके सुशासन की सरकार देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सुधार किया है तो यहां मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल, वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश का सुधार किया है। बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियों की बात हो या फिर जनता के लिए योजनाओं की बात हो। भाजपा सरकार हमेशा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम करती रही है। आज जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ भाजपा पर ही है। उन्होंने पूर्ण यकीन है कि 12 मार्च को मतगणना के साथ ही मानेसर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और तुरंत क्षेत्र में सुविधाओं पर काम करना शुरू कर देगी।
Tags
Sunderlal sarpanch