मतदान रहा बहुत ही कम, लगता है लोगो का राजनैतिक पार्टियों और नेताओ से विश्वास उठता जा रहा है। गुरिंदरजीत सिंह

 जिन्होंने ने वोट दिया, उनका  धन्यवाद! गुरिंदरजीत सिंह



लोगो को किया जागरूक। 


मतदान रहा बहुत ही कम, लगता है  लोगो का राजनैतिक पार्टियों और नेताओ से विश्वास उठता जा रहा है। गुरिंदरजीत सिंह 


गुरुग्राम को मज़बूत करने के लिए वोट डालने पर सभी का धन्यवाद। किरण अर्जुन नगर 


गुरुग्राम :  गुरुग्राम के समाजसेवी इंजीनियर गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने नगर निगम चुनाव 2025 लोकतंत्र के पर्व पर अपना मतदान करने पर सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।


गुरिंदरजीत सिंह ने कहा, "मैं गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर वोट करने वाले सभी क्षेत्रवासियों को आभार व्यक्त करता हुं, जिन्होंने  लोकतंत्र को मजबूत बनाने के पोलिंग बूथ जाकर अपना मतदान किया। सभी का धन्यवाद।"


उन्होंने बताया कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व मनाते हुए आज उन्होंने कई लोगो की मदद की और मोबाईल से वोटर पर्ची निकाल पोलिंग बूथ नंबर बताए। जिससे वे आसानी से बूथ केंद्र जाकर वोट देकर आए।आज सबसे चर्चित पार्षद सीट वार्ड 30 की रही। ये हमारे अर्जुन नगर की ही है। लोकतंत्र के महापर्व में रविवार होने के कारण मतदान धीमा रहा।


इस के बावजूद भी कम रहा वोट प्रतिशत। ऐसा लगता है कि लोगो का विश्वास राजनैतिक पार्टियों और नेताओ से उठता जा रहा है। गौर करने की बात ही कि जो नेता कल एक पार्टी में थी, वे चुनाव के समय रातों रात दूसरी पार्टी में जॉइन होते ही टिकट मिल गयी। ऐसे ही जो लोगो विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों के खिलाफ निर्दलीय के साथ खड़े थे, और पार्टियों की नीतियों का विरोध का रहे थे, वे भी जुगाड़ लगाकर पार्टी की टिकट पर इलेक्शन लड़ रहे नजर आये। ऐसे में आम वोटरो का ऐसे नेताओ से विश्वास उठता लगा, तभी मतदान ढीला लगा। 


उन्होंने कहा कि बात अगर चुनाव आयोग और गुरुग्राम प्रशासन की करे तो पहली बात बच्चो की सालाना परिक्षा के समय चुनाव रखे गए। दूसरा चनाव में वोटरो को जागरूक करने में नाकाम नजर आए। सरकार और प्रशासन द्वारा लोगो के लिए जागरूकता अभियान की कमी लगी। यहाँ तक की लोगो के घरों सर बूथ पर ले जाने वाली गाड़ियों दिखी नही। 


श्रीमती किरण अर्जुन नगर ने कहा कि अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर मतदान करने के लिए आप सब का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि उन्होंने श्री गुरिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में और साथियो के साथ मिलकर लोगो को जागरूक किया। और 01.03.2025 और 02.03.2025 को वोट देकर आने की अपील की। मतदान के प्रति मतदाताओं को लगातार जागरूक किया। और सब को मतदान करने के बाद सेल्फी स्टेटस व्हाट्सएप पर लगाने को भी कहा। जिससे और लोग प्रेरित होकर मतदान करने जाए। और इसी का नतीजा है कि आज रविवार होने के कारण लोग अपने घरों से निकल कर मतदान करने बूथों पर पहुंचे।


एक बार फिर उन्होंने सभी अर्जुन नगर और गुरुग्राम का धन्यवाद किया। साथ ही देश के शहीदों को याद करते कहा कि उनके द्वारा किया मतदान देश के शहीदों को समर्पित है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये मतदान हमारे सविंधान दाता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी जिनकी बदौलत आज हमे वोट का अधिकार मिला। उन्होंने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी को नमन किया। आज उनके द्वारा स्थापित संविधान के चलते ही महिलाओं को वोट देने का समान आधिकार मिला। जिस के लिए बाबा साहब को शत शत नमन। जय हिंद। जय भीम। जय संविधान।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال