भाजपा कार्यालय गुरुकमल में बादशाहपुर विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन

 भाजपा कार्यालय गुरुकमल में बादशाहपुर विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन

डबल इंजन की सरकार में देश एवं प्रदेश छूू रहा है विकास की नई ऊंचाइयों को : सर्वप्रिय त्यागी

सबका साथ-सबका विकास की धारणा पर जनसेवा कर रही है केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार: नरबीर सिंह

गरीब, वंचित वर्ग को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का मिल रहा है लाभ : सर्वप्रिय त्यागी

गुरुग्राम। जिला कार्यालय गुरुकमल में बादशाहपुर विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। इस सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और जिम्मेदार पदों पर आसीन पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को नए आयाम देना था। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के पर्यावरण, वन, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनीष यादव सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव को प्राथमिकता देने को कहा। 

पर्यावरण, वन, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरवीर सिंह ने कहा कि  भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, और जब कार्यकर्ता सक्रिय होता है तो संगठन स्वयं सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। हर कार्यकर्ता हमारे लिए एक जनसंपर्क का मजबूत माध्यम है, और उनकी मेहनत से ही संगठन जन आकांक्षाओं पर खरा उतरता है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में देश एवं प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं, जो तरक्की का सशक्त उदाहरण हैं। आज करोड़ों लोग भाजपा की नीति और सिद्धांतों से जुड़े हैं। पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।  

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनीष यादव ने कहा कि भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है। सबका साथ-सबका विकास की धारणा पर केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नयब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश-प्रदेश बुलंदियों को छू रहा है। नारी शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएं क्रियान्वित की हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, आमजन, गरीब समेत अन्य सभी के लिए कार्य हो रहे हैं।  

जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व की नजर भी भारत पर है और दुनिया की उम्मीद भी भारत से है। भारत तेजी से बढ़ती महाशक्ति है। बहुत कम समय में अनेक प्रकार के ग्लोबल चैलेंजेस आए लेकिन भारत रुका नहीं, भारत तेज गति से आगे बढ़ता रहा। पिछले दशक में हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए और अब शीघ्र ही दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनना तय है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा शिक्षित होकर स्वरोजगार कर रहा है। महिलाएं सशक्त हुई हैं और देश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। अन्नदाताओं की आय भी बढ़ती है। गरीब, वंचित वर्ग को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

सम्मेलन को जिला प्रभारी संदीप जोशी, सम्मेलन के जिला संयोजक अनिल गंडास, प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बेगराज यादव, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, पर्यावरण संरक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष अजीत यादव, मनीष सैदपुर, हितेश भारद्वाज सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, संयोजक, मोर्चों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकारनी सदस्य व सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال