-समाजसेवियों को भगवान परशुराम जयंती पर किया जाएगा सम्मानित
-26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा सम्मान समारोह
गुडग़ांव 13 अप्रैल 2025: ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन व गुडग़ांव विकास मंच के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के प्रमुख अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। राजीव नगर स्थित भगवान परशुराम परामर्श केंद्र में हुई बैठक में मुख्य रूप से भगवान परशुराम जयंती को मनाने बारे में चर्चा हुई।
संस्था प्रमुख अजय शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में 26 अप्रैल शनिवार को 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुस्तकें देकर सम्मानित करेगी। इसके अलावा श्री शीतला माता मंदिर में सेवा करने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया जाएगा। छत्तीस बिरादरी के प्रबुद्ध लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा।
संस्था के संरक्षक कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस ने कहा कि मानवता के नाते हमें हर उस व्यक्ति की मदद करनी चाहिए जो कि उसे खरीद पाने में असमर्थ है। सर्वप्रथम हमें अपने राष्ट्र के प्रति वफादार होना चाहिए। गुडग़ांव विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने कहा कि संस्था समय-समय पर विकलांग अपाहिज लोगों की मदद करती है संस्था ने सभी के सहयोग से पचास लोगों की मदद की है, जो कि अपने आप में अनूठा उदाहरण है।
गुडग़ांव विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष दीपक कटारिया एडवोकेट ने कहा कि हम समय-समय पर स्कूलों में जाकर छोटे बच्चों को जागरुक करते हैं। बच्चों के माध्यम से पेड़ पौधे भी लगाते हैं। समाजसेविका चंदा शर्मा ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का भी ध्यान रखना है। आजकल के माहौल में बुजुर्गों पर ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। उनको लेकर भी हमें जागरुक होना पड़ेगा। गुडग़ांव की प्रसिद्ध गायिका गीता वासु ने भजनों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।