माननीय राज्यपाल हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय द्वारा महेन्द्रगढ निवासी महेश जोशी को हरियाणा राज्य रैडक्रास सोसायटी के महासचिव के पद पर तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया है। महेश जोशी ने हरियाणा रैडक्रास राज्य मुख्यालय चंडीगढ का पदभार संभाल लिया है। राज्य संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी, भारतीय रैडक्रास सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा द्वारा उनके राज्य मुख्यालय पहुंचने पर गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। महेश जोशी पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुडे हुए है।
महेश जोशी ने राज्य महासचिव का पदभार संभालने के बाद कहा कि रैडक्रास संस्था एक सामाजिक संगठन हैं जो कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि रैडक्रास की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाकर सामाजिक क्षेत्र में और अधिक क्रियान्वित करेंगे। रैडक्रास के सभी कार्यों का पारदर्शिता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया जाएगा।
इस अवसर पर चंडीगढ संगीत नाटक एकादमी के चेयरमैन सुदेश शर्मा, एडवोकेट पुनीत वर्मा, नवीन मिश्रा, बलवान सिंह, संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रविन्द्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी रोहित शर्मा, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान, प्रचार अधिकारी विजय कुमार, राज्य समन्वयक रामाशीष मंडल, अधीक्षक दीपक नासा, रिलिफ अधिकारी सर्वजीत सिंह, विनीत गाबा, अनुपम मैसाॅन, सुमन बाला, डिम्पल, अनिल कुमार, नरेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।