गुरुग्राम विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ आयोजन
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की मजबूत रीढ़
भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही लोकसभा-विधानसभा के बाद निकाय चुनावों में मिली बड़ी जीत : सर्वप्रिय त्यागी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में प्रदेश विकास के मामले में छू रहा है नई ऊंचाईयां : सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गुरुकमल में मंगलवार को गुरुग्राम विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने पार्टी के उत्थाान और सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित का संगठन है, जिसमें हर वर्ग, क्षेत्र और श्रेणी के सदस्य शामिल हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं। पार्टी ने फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम किया है। भाजपा का संगठन बूथ तक मजबूत है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां भाजपा के कार्यकर्ता न हों। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का आज कोई मुकाबला नहीं है। उनकी मेहनत व समर्पण का ही परिणाम है कि पहले लोकसभा, फिर विधानसभा और उसके बाद नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। त्यागी नेे कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होता है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को नहीं पहचान दी है और आज हमें यह कहने में गर्व होता है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी का उद्देश्य केवल और केवल समाज की सेवा करना है। भाजपा की प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भावना से काम करता है। त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार में आज जहां प्रदेश विकास की नई ऊचाईयों को छूं रहा है, वहीं भ्रष्टाचार, भेदभाव, ऊंच-नीच आदि को जड़ से मिटाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के नौकरी मिल रही हैं। भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। प्रदेश और देश में पार्टी विकास का नया इतिहास लिख रही है। विपक्ष विकास को देखने में असमर्थ है, जबकि आम जनता पार्टी के विकास कार्यों की सराहना कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने उन सभी वरिष्ठ, प्रेरणास्त्रोत, ऊर्जावान एवं समर्पित सक्रिय कार्यकर्ताओं का का आभार प्रकट किया, जो निरंतर पार्टी की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
*समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा बनी विश्व की सबसेे बड़ी पार्टी : गार्गी कक्कड़*
मुख्य वक्ता के रुप में शामिल हुई भाजपा की प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत के बल पर पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्हीं की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार समर्पित रुप से काम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश का नाम विदेशों में रोशन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनियाभर में साख बढ़ी है। प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहें, उनकी मेहनत लगातार काम आएगी।
भाजपा संगठन की नींव हैं पार्टी के कार्यकर्ता : मुकेश शर्मा
विधायक मुकेश शर्मा नेे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा का आंदोलन है, जिसकी नींव संगठन की शक्ति पर टिकी है। भाजपा का कार्यकर्ता काफी ऊर्जावान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर गुरुग्र्राम विधानसभा केे विधायक मुकेश शर्मा, नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, सम्मेलन के जिला संयोजक अनिल गंडास, प्रदेश कार्यालय निर्माण प्रमुख हरविंद्र कोहली, प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बोधराज सीकरी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह सिंधु, प्रदेश मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, पूर्व मेयर मधु आज़ाद, पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, मनीष सैदपुर, हितेश भारद्वाज सहित संगठन के सभी सक्रिय सदस्यगण उपस्थित रहे।