अधिवक्ता सुश्री नूतन सोनी बनी भाजपा नवीन मंडल की सह मीडिया प्रमुख
गुरुग्राम। रेखा वष्णव। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नवीन मंडल की कार्यकारणी घोषित की है जिसमें मीडिया सह प्रमुख की जिम्मेदारी अधिवक्ता सुश्री नूतन सोनी को दी गई है और अध्यक्ष डॉ विशिका यादव को बनाया गया है।
सुश्री नूतन सोनी ने पार्टी के द्वारा उनकी इस नियुक्ति पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मिली इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की कोशिश करूंगी। ज्ञात रहे कि गुरुग्राम मेयर पद की प्रमुख दावेदारों में से एक रही है लेकिन पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने पर भी उन्होंने पार्टी की नीतियों में पूर्ण आस्था रखते हुए वर्तमान मेयर राजरानी मल्होत्रा को अपना समर्थन दिया और जोर शोर से उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाली सुश्री नूतन सोनी अपनी सौम्य मुसकान और कार्य के प्रति अपने समर्पण के लिए जानी जाती है।