पटौदी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंगलवार को पटौदी में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी कमल यादव ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन पर अपने विचार रखे। वहीं इस मौके पर गुरुग्राम के विधायक बिमला चौधरी और मनीष गाडोली सहित अन्य नेताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। जिला प्रभारी व मुख्य वक्ता कमल यादव ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा ही भाजपा के सदस्यों को यह सिखाती है कि ‘पहले राष्ट्र, फिर संगठन और अंत में स्वयं’। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई।कमल यादव ने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने राष्ट्रवाद को अपनी राजनीतिक विचारधारा का केंद्र बनाया और इसे आम जनता से जोड़ने में सफलता पाई। कमल यादव ने कहा कि भाजपा ने समावेशी विकास पर जोर दिया, जिससे समाज के हर तबके को लाभ मिला। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग को सरकारी लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को मजबूत किया और इसे एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।
भाजपा ने भारतीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए है जिसमे युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के पश्चात, हरियाणा में पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने का काम किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर कार्य करते हुए सरकार बनाई। विधानसभा चुनाव में भाजपा को पहली बार पूर्ण बहुमत मिली और मनोहर लाल को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। पूर्व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में तेजी से विकास हो रहा है। जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने मोदी सरकार की लगभग 11 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया है।
देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। डिजिटल क्रांति ने रोजमर्रा की जिंदगी को बदल दिया है। इन 11 वर्षों में किसानों के लिए योजनाएं बनाकर किसानों को सशक्त किया गया है। आज नया भारत नारीशक्ति के दम पर आगे बढ़ रहा है। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। गरीब लोगो ंके जीवन को सरल बनाने का काम मोदी और नायब सरकार कर रही है। सम्मेलन में मुख्य रूप से अनिल भारती,राम चंद्र भारद्वाज,अमित पहलवान,कृष्ण यादव,अभय चौहान,मनोज यादव,रीना यादव एवं सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे