प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प लेकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं : सर्वप्रिय त्यागी



पीएम मोदी के नेतृत्व में सुशासन का नया युग शुरू हुआ : सर्वप्रिय त्यागी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश में विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए : जिला अध्यक्ष भाजपा

कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने ध्वजारोहण कर गुरुकमल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस

भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कार्यालय पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया, कार्यकर्ताओं ने मोदी-नायब-बड़ौली जिंदाबाद के नारे लगाए

गुरुग्राम, 6 अप्रैल। भाजपा का 46वां स्थापना दिवस रविवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी एवं कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में ध्वजारोहण कर विकसित भारत, विकसित हरियाणा बनाने का संकल्प लिया। श्री पंवार ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प लेकर भारत को विकसित एवं विश्व गुरू बनाने के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर श्री पंवार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति में उनके योगदान को भी याद किया। इससे पहले कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद और मोहन लाल बड़ौली जिंदाबाद के नारे लगाए।  
श्री सर्वप्रिय त्यागी  ने कहा कि भारतीय जनसंघ ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में कश्मीर एवं राष्ट्रीय अखंडता के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ा तथा कश्मीर को किसी भी प्रकार का विशेषाधिकार देने का विरोध किया। नेहरू के अधिनायकवादी रवैये के फलस्वरूप डॉ श्यामा प्रसाद मुकर्जी को कश्मीर की जेल में डाल दिया गया, जहां उनकी रहस्यपूर्ण स्थिति में मृत्यु हो गई। 1967 में पहली बार भारतीय जनसंघ एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय राजनीति पर लम्बे समय से बरकरार कांग्रेस का एकाधिकार टूटा, जिससे कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पराजय हुई।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहले अध्यक्ष बनें। 1984 के लोकसभा चुनाव पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 1989 में पार्टी ने 85, 1991 में 120 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा की जीत का सिलसिल आगे बढ़ता गया और 1996 में 161,  1999 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला और बीजेपी को 183 सीटें हासिल हुईं। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार पांच साल तक चली थी। फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने ऐतिहासिक बहुमत दिया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 
कृष्णलाल पंवार ने कहा कि अटल बिहारी के नेतृत्व में विकास के अनेक नये प्रतिमान स्थापित किये। पोखरण परमाणु विस्फोट, अग्नि मिसाइल का सफ़ल प्रक्षेपण, कारगिल विजय जैसी सफलताओं से भारत का कद अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ऊंचा हुआ। भाजपा सरकार में राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में नयी पहल एवं प्रयोग, कृषि, विज्ञान एवं उद्योग के क्षेत्रों में तीव्र विकास के साथ-साथ अनेकों उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। राजनीति पर लोगों के विश्वास को स्थापित किया। श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अन्त्योदय, सुशासन, विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिये ऋण से लेकर खाद तक की नयी नीतियां बनाई। श्री पंवार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सुशासन का नया युग शुरू हुआ। 
श्री पंवार ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा की खुशहाली और तरक्की के लिए मुख्यमंत्री सैनी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। 
भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री पंवार को विश्वास दिलाते हुए कहा ि कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह यादव, महामंत्री रामबीर भाटी, पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम संयोजक अनिल गंडास, सहसंयोजक जयवीर यादव, सहसंयोजक पी.सी सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा मनीष सैदपुर, सह प्रमुख सोशल मीडिया हितेष भारद्वाज, सिद्धार्थ सिद्धू, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजन चौहान एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक व भाजपा परिवार के समर्पित सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال