भाजपा कीं नितियों को जन जन तक पहुँचाने का काम करें कार्यकर्ता— कमल यादव



भाजपा स्थापना दिवस पर खेडकी दौला मण्डल में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में जिला प्रभारी कमल यादव का रहना हुआ। कार्यक्रम में कमल यादव ने कहा कि पार्टी की नितियों को घर घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता। सरकार व संगठन में सामंजस्य बनाने की ज़िम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है। हर बूथ पर बूथ समितियों का गठन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करे। 

कमल यादव ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती प्रदान करनी है। हर बूथ पर युवा, महिला व प्रत्येक वर्ग के लोगों को जोड़ना है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी समान काम करता है। भाजपा ही एक मात्र पार्टी ऐसी है जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। यह कोई भी कार्यकर्ता किसी भी ज़िम्मेदारी पर पहुँच सकता है। 

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष पुरुषोत्तम कौशिक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी,पार्षद राजू यादव,महेश चतुर्वेदी, डां प्रिंसी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال