भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी नेे घोषित किए सभी मंडलों के पदाधिकारी
मंडलों की नवनियुक्त टीम संगठन को मजबूती सर्वप्रिय त्यागी
घोषित मंडल टीम में युवा चेहरो को मिली तवज्जो सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम। गुरुग्राम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली के साथ विचार-विमर्श कर सभी मंडलों अर्जुन मंडल, फरूखनगर मंडल, वजीराबाद मंडल, बादशाहपुर मंडल, टिकली मंडल, नाथुपुर मंडल, दयानंद मंडल, शिवाजी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व सदस्य संगठन की मजबूती व जनहित के काम करें, ताकि संगठन बेहतर तरीके से जनता की सेवा कर सके। श्री त्यागी ने कहा कि प्रत्येक मंडल में 4 उपाध्यक्ष, 5 सचिव, 2 महामंत्री हैं। इसके अतिरिक्त एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सभी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ भाग लें तथा पार्टी व सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास करा रही है। जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि आज बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है, भ्रष्टाचार पर नायब सरकार ने लगाम लगाई है, बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, विकास केे कार्यों में तेजी आई है, स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। इस अवसर पर बादशाहपुर मण्डल केे अध्यक्ष धनेश यादव, अर्जुन मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, फरूखनगर मण्डल के अध्यक्ष अनिल सैनी, वज़ीराबाद मण्डल के अध्यक्ष पवन यादव, टिकली मण्डल के अध्यक्ष श्रवण राघव, नाथुपुर मण्डल की अध्यक्ष पूजा बल्हारा, दयानंद मंडल केे अध्यक्ष मुकेश शर्मा, शिवाजी मण्डल केे अध्यक्ष पंकज सचदेवा, गाडोली मण्डल के अध्यक्ष लोकेश कटारिया, खेडक़ीदौला मण्डल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कौशिक, न्यू पालम विहार के अध्यक्ष अरुण त्यागी, नवीन मंडल की अध्यक्ष डा. विशिका यादव, लक्ष्मण मंडल केे अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, द्रोणाचार्य मण्डल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, सरस्वती मण्डल के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शीतला मण्डल के अध्यक्ष प्रियवर्त कटारिया, डूंडाहेड़ा मण्डल के अध्यक्ष पवन यादव आदि सदस्य मौजूद रहे।